फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगीना में 34.32 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 34.49 करोड़ रुपये के अनुमानित आय और 34.32 करोड़ रुपये से नगर में विभिन्न विकास कार्य कराने का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।

पालिका चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना के संचालन में हुई बैठक में सभासदों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को बोर्ड के समक्ष रखा। सभासद उस्मान जैदी ने सभी वाटर कूलर को तत्काल ठीक कराने, आवारा कुत्तों को पकड़वाने और पालिका में सभागार कक्ष बनवाने की मांग रखी। इसके अलावा जल निगम द्वारा पाइपलाइन के नाम पर खोदी गई सड़कों को अधूरा छोड़े जाने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान लिपिक मदनपाल सिंह, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, सेहराज खलील, सभासद गोपाल शर्मा, मकसूद उस्मानी, रोहित बिश्नोई, बृजमोहन बिश्नोई, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद अहमद, बदर मुनीम, मोहम्मद असलम, मोहम्मद जुनेद, सिद्दिक मुल्तानी, मोहम्मद शारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें