फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रस्ताव पास, आठ करोड़ से सुधरेगी संजय वन की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन करोड़ से गगोल में बनेगा शहीद स्मारक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के गगोल गांव में तीन करोड़ की लागत से शहीद स्मारक बनाया जाएगा। यह डिजिटल संग्रहालय होगा। इसके अलावा आठ करोड़ से संजय वन में भी विकास कार्य होंगे। दूसरी ओर वेदव्यासपुरी में मेरठ मंडपम का काम भी तेजी से चल रहा है। 12 करोड़ से इसका निर्माण पूरा होगा। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से ब्राह्य विकास निधि के अंतर्गत यह काम कराए जाएंगे। मेडा ने इस पर मुहर लगा दी है।
भगवान विश्वामित्र की तपोस्थली गगोल तीर्थ पर अब शहीद संग्रहालय का निर्माण होगा। इसी के साथ ही बिजली बंबा से चंद कदम की दूरी पर स्थित संजय वन को अब विकास के नए पंख लगेंगे। यहीं पर नमो भारत रैपिड रेल का शताब्दी नगर स्टेशन तैयार हो रहा है। ऐसे में आने वाले समय में यहां काफी संख्या में यात्री पहुंचेंगे। इसी के मद्देनजर अब संजय वन में काम होंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा राज्यमंत्री तथा दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस पर कार्य करने की मांग की गई है। उन्हाेंने प्रशासनिक अधिकारों के समक्ष भी लगातार इन मुद्दों को उठाया। इसके साथ ही वेदव्यासपुरी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मेरठ मंडपम के निर्माण हेतु 12 लाख रुपये स्वीकृत किए।
विज्ञापन

मेडा की ओर से 8 अक्तूबर को एनएच-58 स्थित एक रिसॉर्ट में हैकाथॉन का आयोजन किया गया था, जिसमें 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्य को लेकर जन प्रतिनिधि और अफसर के साथ वार्ता हुई थी। ऊर्जा राज्यमंत्री ने भी इसमें प्रस्ताव रखे थे। वहीं दूसरी और मेरठ मंडपम का काम लगातार चल रहा है जिसके मार्च तक पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें