फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिस्टल से लगी थी देव प्रताप को गोली, पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जानी खुर्द। जानी थाना क्षेत्र के गांव कुराली में मंगलवार की रात गांव कुराली के प्रधान रामकुमार के भांजे देव प्रताप पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर घायल करने की बात पुलिस की जांच में गलत साबित हुई। देव को गोली घर के अंदर अवैध पिस्टल से लगी थी। पुलिस ने ग्राम प्रधान के घर से पिस्टल और खोखा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने देव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कुराली के ग्राम प्रधान रामकुमार के भांजे देव प्रताप पुत्र मनोज कुमार निवासी गांव दखौड़ी जिला शामली को कुराली गांव में मंगलवार की रात बाइक पर सवार अज्ञात दो बदमाशों के द्वारा गोली मारने की सूचना पुलिस को दी गई थी। देव का अस्पताल में उपचार चल रहा है। देव प्रताप के पेट में गोली लगी है। थाना जानी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को परिजनों ने बताया कि कहीं से मिली एक पिस्टल को देव खोल-बंद कर रहा था। इस दौरान अवैध पिस्टल से गोली चल गई थी। घटना को छुपाने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान रामकुमार के घर से अवैध पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया है। बरामद पिस्टल इटली की बनी हुई है। जानी थाना पुलिस ने देव प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देव प्रताप के होश में आने पर पुलिस पूछताछ कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें