मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर तीन ओम पार्क में शिव महापुराण कथा हुई। कथा के पांचवें दिन कथा व्यास सत्यानंद महाराज ने 12 ज्योर्तिलिंग का वर्णन सुनाया। प्रभु राम ने अपने वनवास के दौरान जहां-जहां प्रवास किया वहीं भगवान भोलेनाथ का पूजन के शिवलिंग का स्वरूप बनाया। शिव की आराधना श्रीराम और रावण दोनों करते हैं।
कथा व्यास सत्यानंद महाराज ने बताया कि रावण के अंत समय में रावण से शास्त्र की शिक्षा लेने के लिए लक्ष्मण को रावण के पास भेजा गया। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की कथा सुनाई गई। भगवान परशुराम ने भी शिवजी का पूजन किया। शिव ने प्रसन्न होकर भगवान परशुराम को अपना धनुष दिया। सीता स्वयंवर में वही धनुष रखा गया। पंडित विपिन पांडेय ने व्यासपीठ का पूजन किया। इस दौरान मुख्य यजमान जितेंद्र कंसल, अमित मांगलिक, ललित मोहन रहे। अंत में महाआरती हुई। इस दौरान राजेश गोयल, शांति मोहन, बसंत लाल, विजेंद्र, ज्ञान, मोहित, मनोज, संदीप आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष बने विष्णु कुमार अग्रवाल, सचिव कैलाश गोयल
मेरठ। भारत विकास परिषद योग शाखा का होली उत्सव और चुनावी सभा आईएमए हॉल बच्चा पार्क में हुई। अध्यक्षता डॉ. सुबोध गर्ग और राधेश्याम गुप्ता ने किया। संचालन सुभाष गुप्ता ने किया। महिला, बच्चे और अन्य सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी गई। अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल, सचिव कैलाश गोयल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी संजीव गुप्ता रहे। अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने सभी अतिथि एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस दौरान एसपी गोयल, सरल माधव, सुरेश चंद्र, संदीप कुमार, मांगेराम आदि रहे।
खामोशियां काव्य संग्रह का किया गया विमोचन
मेरठ। हिन्दी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय संस्था की मेरठ इकाई के तत्वावधान में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के वीर बंदा वैरागी सभागार में पुस्तक विमोचन किया गया। डेजी रानी द्वारा लिखित दो पुस्तक खामोशियां काव्य संग्रह और बंदिशें आलेख संग्रह का विमोचन सत्यवीर त्यागी, ममता रत्नम, डाॅ. केके शर्मा, रजनीश शर्मा, देवेंद्र त्यागी, राकेश तोमर, सुनील शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में दिव्या रानी, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, अमित जैन, राजीव कुमार गर्ग, राहुल कुमार, आचार्य घनश्याम कृष्ण महाराज, अभिनव सक्सेना को राष्ट गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। करुणा रानी, रामकुमारी, नीलम कुमार नील, चुन्नी रस्तोगी, रिचा सिंह, राम अवतार त्यागी, महेंद्र पाल सिंह राठौरिया, हरेंद्र चौधरी और राहुल कुमार को हिंदी गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने सभी को आशीर्वाद दिया। अभिनव नृत्यशाला समूह की निदेशिका ममता रत्नम ने डेजी रानी की दोनों पुस्तकों की प्रशंसा की। डाॅ. कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों की आज बहुत ही आवश्यकता है। राजेश आर्य ने देश भक्ति की कविताओं से समा बांधा। स्वदेश यादव, जयसिंह आर्य, वीरेंद्र ने भी पंक्तियां पढ़ी। इस दौरान सुशील शर्मा, नगीन गुप्ता, चंद्रशेखर, कमलेश शर्मा, नीलम मिश्रा, मनमोहन भल्ला रहे। संवाद