डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2014 से शुरू हुआ अश्वमेध का घोड़ा 2019 के चुनाव में भी इसी प्रकार दौड़ता नजर आएगा। मौर्या ने कहा कि देश के सामने मोदी जी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन दो कदम भी नहीं चल पाएगा। केशव प्रसाद मौर्या अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मेरठ पहुंचे।
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कोई टाइम लाइन नहीं है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को पिछली सपा की सरकार के भ्रष्टाचार गड्ढों को भरने में पूरी ताकत झोंकने पड़ रही हैं। यूपी में योगी जी के नेतृत्व में विकास हो रहा है और अपराध पर भी अंकुश लगाया जा रहा है।
पढ़ें : बड़ी कार्रवाई : देश के टॉपटेन बूचडख़ानों में शुमार अलनूर मीट प्लांट सील
कैशव ने बताया कि मेरठ में हुई हत्या पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया। साथ ही कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। अयोध्या से शुरू राम राज रथ यात्रा का सभी को स्वागत करना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर के मामले पर आपसी बातचीत की जा रही है। सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जाएगा।
उधर, शहर के लोगों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से सवाल करते हुए कहा कि आखिर कब शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। निगम की फाइलों में भले ही सड़कें गड्ढामुक्त है, लेकिन धरातल पर स्थिति काफी गंभीर हैं। विभाग कभी धन का अभाव होने का बहाना बना रहे हैं तो कभी मौसम अनुकूल न होने का।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/