यूपी के शामली में घर में सो रही किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि किशोरी को नशे का इंजेक्शन लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी के पिता की तरफ से आरोपियों के खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात 14 वर्षीय लड़की अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि रात करीब दो बजे गांव के ही दो युवक घर में घुस गए और मुंह दबाकर उसको अगवा करके मकान से बाहर ले गए। एक सुनसान स्थान पर ले जाकर किशोरी को नशे का इंजेक्शन लगाया और गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
पढ़ें : घर में अकेली महिला देख खराब हुई नियत, सामूहिक बलात्कार कर बनाया अश्लील वीडियो
उधर, किशोरी के परिजनों को जागने पर घर में जब किशोरी नहीं मिली, तो वह चिंता में पड़ गए। इसके बाद वह तलाशते हुए घर के बाहर कुछ दूरी पर पहुंचे, तो वहां सुनसान स्थान पर किशोरी बेहोश हालत में पड़ी मिली। रात में ही किशोरी को साथ लेकर उसके परिजन शामली कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी सूरज तथा भोलू निवासी लिलौन के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफी परवेज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/