फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मेरठ दौरा स्थगित, ये था पूरा कार्यक्रम

Thu, 18 Jan 2024 12:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मेरठ दौरा स्थगित हो गया है। डिप्टी सीएम के नए कार्यक्रम की तारीख अभी जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 18 जनवरी का मेरठ दौरा स्थगित हो गया। वे आज दोपहर 12 बजे दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी में श्री जागेश्वर धाम मंदिर के पंचांग पूजन में होते लेकिन, एन वक्त पर उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।

विज्ञापन


यह था पूरा कार्यक्रम
डिप्टी सीएम एक घंटे कार्यक्रम में रहने के बाद एक बजकर पांच मिनट पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते। इसके बाद दो बजे कार द्वारा गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाते। मंगलवार को ही प्रशासन के पास उनका अधिकारिक कार्यक्रम आ गया था।

केमिस्ट्स एसोसिएशन ने मांगा था उपमुख्यमंत्री से मिलने का समय

होलसेलर एंड रिटेलर केमिस्ट्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को जिले में आ रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात का समय मांगा था। एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि वह अनैतिक तरीके से हो रहे दवा व्यवसाय के बारे में अपना पक्ष रखते।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण

विज्ञापन

अध्यक्ष इंद्रपा सिंह और महामंत्री घनश्याम मित्तल ने संयुक्त रूप से बताया नारकोटिक्स दवा के नाम पर दवा व्यवसायियों का उत्पीड़न होता है, जो अनैतिक है। न्यूरो साइकाइट्रिक की दवा को नारकोटिक्स नाम दिया जाता है, वो गलत है। कुछ दवा का व्यवसाय डाक्टरों के यहां हो रहा है, वह जनहित में नहीं। उससे जनता का शोषण हो रहा है। लाईसेंस प्रणाली को भी ताक पर रखकर दवाइयां बेची जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें