फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम बना भाजपा में चर्चा, 24 घंटे के भीतर तीन बार हुआ जारी

Wed, 30 Oct 2019 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। इस बहस को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बुधवार को आने के कार्यक्रम ने हवा दी है। जिसमें एक दिन पहले जहां महानगर अध्यक्ष के नाम कार्यक्रम आया तो दूसरे दिन जिलाध्यक्ष के नाम कार्यक्रम जारी हुआ। इसके बाद तीसरा संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ, जिसमें दोनों के नाम जोड़े गए। अब चर्चा छिड़ रही है कि पार्टी में कौन सा पद असरदार है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मेरठ आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में दोपहर 03 बजे सर्किट हाउस आगमन लिखा है। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए संपर्क सूत्र में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का नाम और उनका फोन नंबर दिया गया है। यह कार्यक्रम सोमवार को लखनऊ सचिवालय से जारी हुआ था। मंगलवार को कार्यक्रम को लेकर एक पत्र और प्रशासन के पास आया। इस पत्र में कार्यक्रम तो पूरी तरह सोमवार को जारी कार्यक्रम की ही तरह है, सिर्फ समय बदला गया है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के अनुसार अब केशव प्रसाद मौर्य अपराह्न 04 बजे सर्किट हाउस आएंगे। लेकिन इस बार पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के कार्यक्रम में संपर्क सूत्र के नाम में जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना का नाम और फोन नंबर दर्ज है।

मंगलवार रात तीसरा संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ। इस कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 2.30 बजे मेरठ पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही अब वह महानगर और जिलाध्यक्ष दोनों के यहां चाय पर जाएंगे तो सर्किट हाउस में होने वाली पार्टी की बैठक के संपर्क सूत्र में दोनों का नाम दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन के आवास पर जहां शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे तो वह संघ कार्यालय शंकर आश्रम भी जाएंगे। पूर्व में मंत्रियों के कार्यक्रमों को देखें तो वह महानगर अध्यक्ष के नाम से जारी होते रहे हैं। जिले के कार्यक्रम जिलाध्यक्ष के नाम से जारी होते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें