ट्रैफिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टरों को अब सिपाही जैसी वर्दी पहननी होगी। वहीं सिपाही की वर्दी में भी बदलाव किया गया है। एक दिसंबर से यह नया नियम लागू होगा।
ट्रैफिक पुलिस की बेल्ट अब काले रंग की होगी, जबकि पहले सफेद थी। अब सिपाही से लेकर टीआई तक काले रंग की बेल्ट बांधेंगे। अब जूते भी काले रंग के चमड़े के होंगे। पहले टीएसआई और टीआई के जूते लाल रंग के होते थे। सभी की कैप नीले रंग की होगी।
पहले टीएसआई और टीआई खाकी रंग की कैप पहनते थे। अब सीटी की डोर भी नीले रंग की होगी। सिपाही से लेकर टीआई तक को नीली रंग की पैंट और सफेद शर्ट रंग की पहननी होगी।
अभी तक सिपाही सफेद शर्ट व नीली पैंट पहननते थे, जबकि टीएसआई खाकी पैंट और सफेद शर्ट पहननते थे। टीआई थानेदारों की तरह खाकी वर्दी पहननते थे। नेम प्लेट नीले रंग की होगी और उसमें सफेद रंग की कढ़ाई से नाम लिखा हुआ होगा। सर्दियों के लिए जर्सी नीले रंग की होगी।