प्रेस वार्ता में बाहरी युवकों ने भर्ती प्रश्न पूछा
सर्किट हाउस में चल रही प्रेस वार्ता में बाहरी युवकों ने अपनी नौकरी के प्रश्न को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा। युवकों ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया कब पूरी होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मामला न्यायालय में है। सरकार के समक्ष नहीं है। न्यायालय को निर्णय करने दो। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या आप पत्रकार हैं।
यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां
बाजार में स्वयं सहायता समूहों को दें बढ़ावा
मौर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सरकार द्वारा दिए गए प्रोत्साहन के कारण काफी लाभ हुआ है। एक तरफ समूहों की आय में वृद्धि हुई है तो दूसरी तरफ समूहों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय स्तर पर उत्पाद एवं बाजार को बढावा मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे अन्य क्षेत्रोे की पहचान कर जहां स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर सकते है अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मिशन शक्ति आदि योजनाओ की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को देने के आदेश अधिकारियों को दिए।