फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड: कोर्ट के फैसले से देवबंदी उलमा खुश, कहा- देश की बेटी को मिला पूरा इंसाफ

Tue, 07 Jan 2020 11:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की बेटी निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपियों को कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाने का उलमा ने स्वागत किया। उलमा का कहना है कि देरी ही सही, लेकिन खुशी इस बात की है कि निर्भया के दरिंदों को कोर्ट ने फांसी के तख्ते तक पहुंचाकर पूरा इंसाफ किया है।

विज्ञापन


दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से सात वर्ष पूर्व निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले चारों हैवानों का डेथ वारंट जारी होने पर खुशी का इजहार करते हुए जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि हमें ख़ुशी है कि आज निर्भया के मुजरिमों को उनके किए की सजा मिल गई। उन्होंने कहा कि उस काले दिन को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जब निर्भया के साथ हैवानियत की हदें पार हुई थीं। आज भी उस वाकये को याद कर रूह कांप उठती है। 

यह भी पढ़ें: पवन जल्लाद का एक ऐसा सच, जिसे हर कोई नहीं जानता, अब निर्भया के दोषियों को देगा फांसी
विज्ञापन


कारी इस्हाक ने कहा कि हमें अपनी बहनों, माओं और बेटियों की फिक्र होती है पर आज कोर्ट ने चारों हैवानों को मौत की सजा सुनाकर इंसाफ देने का काम किया है। हमें गर्व है कि हम हिंदुस्तानी हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों पर दुष्कर्म जैसा जुर्म साबित हो गया हो उनको भी जल्द से जल्द मौत की सजा सुनाई जाए, साथ ही ऐसा जुर्म करने वाले दरिंदों के लिए सख्त कानून बनाया और ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसे मामलों की सुनवाई जल्द से जल्द हो सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें