बागपत में खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोठरा गांव में मंगलवार को छह साल का बच्चा खेलते- खेलते पानी से भरे निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में गिर गया। जब तब परिजनों को पता चला, डूबने से बच्चे की मौत हो चुकी थी। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गोठरा गांव निवासी सुंदर मकान में शौचालय का निर्माण करा रहा था। इसके लिए गड्ढा खुदवाया हुआ था, जिसमें पानी भरा हुआ था। मंगलवार को सुंदर का छह साल का बेटा सोनू किसी समय खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। काफी देर तक सोनू नजर नहीं आया तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। परिजन शौचालय के गड्ढे के पास पहुंचे तो सोनू के शव को देख उनके होश उड़ गए। परिजन तुरंत उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: मासूमों का घुट था दम, मां ने रिश्तेदारी में फोन कर मांगी मदद, पहुंचने से पहले ही उजड़ गई दुनिया
वहीं मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। परिवार के लोगों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। उधर, चांदीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/