ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आमिल-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि बुक्कल नवाब ने जिस तरह का बयान दिया है कि हनुमान जी मुसलमान थे यह सरासर बेतुका और बिना किसी प्रमाण का है। यह ऐसे लोग हैं जो शोहरत हासिल करने के लिए ऐसे बयान देते हैं यह नाम और शोहरत के भूखे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें उन चीजों के बारे में बात करनी चाहिए जिसका प्रमाण हो हमारी किसी किताब में नहीं लिखा है कि हनुमान जी मुसलमान थे। इसलिए बुक्कल नवाब को अपना बयान वापस लेकर मुसलमानों और दूसरे धर्म के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही सरकार को चाहिए कि वह इस तरह के लोगों पर लगाम कसे। बीजेपी विधायक बुक्कल नवाब ने बयान दिया है कि हनुमान जी मुस्लिम थे। इसलिए मुसलमानों के नाम हनुमान की तरह रखे जाते हैं। रहमान, रमजान, फरहान, सुलेमान, सलमान, जीशान, कुर्बान यह जितने भी नाम रखे जाते हैं वो करीब करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/