सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा में लाने पर उलमा ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि गोगोई को सरकार ने इनाम दिया है। यह देश की जनता के लिए बहुत ही शर्मनाक है।
इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा कि जिस तरह से पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई ने बाबरी मस्जिद मामले में फैसला सुनाकर सरकार को खुश किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्व जस्टिस ने सरकार द्वारा मिले इनाम को कबूल किया है यह शर्मनाक बात है।
यह भी पढ़ें: मस्जिदों को बंद करने के बयान पर आगबबूला हुए उलमा, कहा- हिंदू-मुस्लिम की राजनीति बंद करें साध्वी
कारी मुस्तफा ने कहा कि सरकार और पूर्व जस्टिस के इस अमल से देश की जनता का अदालतों से भरोसा उठ जाएगा और लोग सोचने पर मजबूर होंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/