कहां कितने मरीज भर्ती-
अस्पताल डेंगू के मरीज
मेडिकल कॉलेज 12
जिला अस्पताल 24
आनंद अस्पताल 55
न्यूटिमा अस्पताल 50
केएमसी अस्पताल 45
लोकप्रिय अस्पताल 155
(इन अस्पतालों में मेरठ के अलावा अन्य जिलों के भी मरीज भर्ती हैं।)
अब तक कहां कितने मरीज मिले-
मलियाना में 92
रोहटा क्षेत्र में 81
मवाना में 73
कंकरखेड़ा में 48
जयभीमनगर में 42
रजपुरा में 39
साबुन गोदाम में 30
प्लेटलेट्स हो रहीं कम, 13 हजार तक में मिल रहा जंबो पैक
मरीजों की जान बचाने के लिए प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ रही हैं। ऐसे में ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स के जंबो पैक की मांग कई गुना तक बढ़ गई है। डोनर के बाद भी निजी ब्लड बैंक में जंबो पैक के लिए 10 से 13 हजार रुपये तक वसूले जाते हैं।
मरीज को बचाने के लिए वो प्लेट्लेट्स के लिए डोनर की तलाश कर रहे हैं। सोशल मीडिया, वाट्स एप पर भी डोनर के लिए अपील की जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी निगेटिव ब्लड ग्रुप वालों को हो रही है। प्लेटलेट्स के लिए मरीजों के तीमारदार परेशान हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि स्वस्थ्य व्यक्ति में प्लेटलेट्स की संख्या डेढ़ लाख से चार लाख 10 हजार के बीच होती है। डेंगू होने पर चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहिए। प्लेटलेट्स जितनी तेजी से कम होती हैं, उतनी ही तेजी से बढ़ भी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा: हस्तिनापुर में नाजुक हो रहे खादर क्षेत्र के हालात, फसलें व सड़कें जलमग्न, कई गांवों से टूटा संपर्क
प्लेटलेट्स 10 हजार से कम तो तत्काल लें जंबो पैक
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि अगर डेंगू के मरीज की प्लेटलेट्स 20 हजार हैं तो प्लेटलेट्स के जंबो पैक के लिए तैयार रहें और 10 हजार आने पर बिना देरी के प्लेटलेट्स चढ़वाएं। सामान्य प्लेटलेट्स कारगर नहीं हैं, जंबो पैक कारगर है।
एक जंबो पैक से बढ़ते हैं 70 हजार प्लेटलेट्स
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि ब्लड से प्लेटलेट्स निकालने की दो प्रक्रिया हैं। इसमें से जंबो किट काफी कारगर है और इससे एक बार में 70 से 80 हजार प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं। नॉर्मल से केवल 8 से 10 हजार प्लेटलेट्स ही बढ़ते हैं।
मेडिकल में मशीन है पर जंबो पैक नहीं
मेडिकल कॉलेज में मशीन तो है, मगर जंबो पैक प्लेटलेट्स तैयार नहीं हो रही हैं। जिला अस्पताल में भी भी जंबो पैक की तैयारी की जा रही है। मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। निजी अस्पतालों में मुख्यत: आनंद, न्यूटिमा, सुभारती, लोकप्रिय और केएमसी में जंबो पैक की सुविधा है।