नोट- दिल्ली के ध्यानार्थ
- विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ ने गंगानगर थाने में दिया शिकायती पत्र
- फोटो भी
गंगानगर(मेरठ )। दिल्ली चांदनी चौक स्थित श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर में बीते 17 जून को कार्यक्रम में बोलते मेनका गांधी ने मयूर पिच्छी को लेकर विवादित बयान दिया। इसके चलते समाज में नाराजगी है।
सोमवार को विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय जैन अरिहंत के नेतृत्व में पदाधिकारी गंगानगर थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार को शिकायती पर देकर मेनका गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर राजीव जैन, अनुज जैन, नितिन जैन, निपुण अग्रवाल, दीपा जैन और संगीता जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, पुलिस जांच करेंगी।-