फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना के स्थानीय वाहनों को भैंसा टोल फ्री कराने की मांग

विज्ञापन
नामित सभासद अक्षत शर्मा भैंसा टोल पर मवाना के वाहन चालकों के लिए टोल फ्री करने की मांग को डीएम 
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका के नामित सभासद एवं युवा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अक्षत शर्मा एडवोकेट ने जिलाधिकारी के नाम एक पत्र उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को देकर मवाना के स्थानीय वाहनों के लिए भैंसा टोल प्लाजा को पूर्णतः टोल फ्री कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

अक्षत शर्मा ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि नगर से महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित भैंसा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा मवाना के स्थानीय वाहनों से जबरन टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, जो कि पूरी तरह गैर-कानूनी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बरसात के मौसम के कारण मवाना खुर्द का रास्ता काफी खराब व क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसके चलते कस्बे के निवासियों को विवश होकर फलावदा मार्ग से मवाना आवागमन करना पड़ रहा है। मवाना के स्थानीय वाहनों के लिए भैंसा टोल प्लाजा को पूर्णतः टोल फ्री कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें