फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु पूर्णिमा पर श्री बालाजी के भजन गूंजे

विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा  पर श्री राम चरित्र मानस मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री बालाजी महाराज का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीराम चरित्र मानस मित्र मंडल के तत्वावधान में मधुबन बैंक्वट हॉल में श्री बालाजी महाराज का कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संकटमोचन के चरणों में शीश नवाया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
श्री बालाजी महाराज के विधिवत पूजन, वंदन और भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मनीष म्यूजिकल ग्रुप के कुशल मार्गदर्शन में संगीतमय कीर्तन की शुरुआत हुई। प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी राजपूत एवं भजन गायक विवेक शर्मा ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों के बीच-बीच में भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जय श्री बालाजी के गगनभेदी जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण सराबोर हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का मुख्य आकर्षण मनोहारी धार्मिक झांकियां रहीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों की अनुपम छटा ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि के साथ झांकियों का स्वागत किया। भक्तजन भजनों की धुन पर देर तक थिरकते रहे। समापन के पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर ज्ञानेंद्र अग्रवाल, पल्लव रस्तोगी, बबली रस्तोगी, विकास रस्तोगी, विजय, प्रवीण रस्तोगी, विपुल अग्रवाल, हर्षित रस्तोगी, अखिलेश, संजीव रस्तोगी, जगबीर कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें