फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रसूलपुर धौलड़ी में मुहर्रम की तैयारियों पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीओ सरधना ने रसूलपुर धौलड़ी में ली बैठक, जुलूस मार्ग और कर्बला का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने जानी खुर्द क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रसूलपुर धौलड़ी का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सीओ ने पुलिस बल और स्थानीय लोगों के साथ मुहर्रम के पारंपरिक जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग में आने वाली संभावित अड़चनों जैसे बिजली के ढीले तार, साफ-सफाई और रास्तों की स्थिति को देखा। उन्होंने कर्बला का भी दौरा किया और वहां सुरक्षा व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं निरीक्षण किया। सीओ ने स्थानीय थाना पुलिस को जुलूस के रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और मुहर्रम कमेटियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें