फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें हुई रद्द; देखें पूरी लिस्ट

Fri, 09 Oct 2026 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने एहतियातन कई ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है। सुबह चार से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली प्रभावित ट्रेनों के यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 10 अक्तूबर को विपक्षी दलों के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क पर जाम और यातायात बाधित होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


रेलवे की सूचना के अनुसार, नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली उन ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिन्हें 10 अक्तूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचना था।

यह भी पढ़ें: मेरठ: छावनी की शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के डोले पर विवाद, पुलिस के रोकने पर हिंदू संगठनों का हंगामा

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का एहतियाती फैसला
रेलवे के अनुसार, खुफिया सूचनाओं और यातायात संबंधी परामर्श के आधार पर आशंका है कि केंद्रीय दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है। इससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इसी आशंका को देखते हुए कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

सुबह चार से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
रेलवे की जारी सूचना के मुताबिक, नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे के बाद प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली उन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिन्हें 10 अक्तूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचना था। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली प्रदर्शन: मेरठ की सीमाओं पर अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात, टोल पर की जा रही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग
विज्ञापन

पहले भी जाम के कारण यात्रियों को हुई थी परेशानी
रेलवे ने अपने फैसले के पीछे यात्रियों को संभावित परेशानी से बचाने का तर्क दिया है। रेलवे के अनुसार, हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ऐसी ही स्थिति में सड़क पर जाम और रास्ते बंद होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके थे। इस दौरान एक ट्रेन करीब पांच हजार यात्रियों के स्टेशन पर छूट जाने के बीच रवाना हो गई थी। ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसलिए पहले से एहतियाती कदम उठाया गया है।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 10 अक्तूबर को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की पुष्टि कर लें। प्रभावित ट्रेनों के यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार यात्रा की योजना बनानी चाहिए, ताकि स्टेशन पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानी से बचा जा सके।


देखें सूची-




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें