फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर की तलाश में आई दिल्ली पुलिस को घेरा, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर की तलाश में आई दिल्ली पुलिस को घेरा, पथराव
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के रविंद्रपुरी में चोर की तलाश में पहुंची दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम को बदमाश समझकर कुछ लोगों ने शोर मचा दिया। पुलिस को दौड़ा लिया और ईंट पत्थर भी फेंके गए, जिससे भगदड़ मच गई। सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर दिल्ली की पुलिस को सुरक्षित निकाला गया। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी रही। बताया है कि दिल्ली पुलिस पर हमला कर लोगों ने राहुल को छुड़ा दिया था।
दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार क्षेत्र के रविंद्रपुरी से चोरी के एक मामले में नामजद राहुल को पकड़ लिया, इसी दौरान लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दिल्ली पुलिस को चोर बताकर दौड़ लिया। लोगों ने ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। दिल्ली पुलिस पर हमले की सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस पहुंची। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर पल्ला झाड़ती रही। इससे पहले वहां बखेड़ा होती कि दिल्ली पुलिस भी वापस लौट गई।
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने लोगों को उकसाया
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के दौरान पुलिसवाले चिल्ला रहे थे कि वह दिल्ली पुलिस से हैं। राहुल को पूछताछ के लिये उठाया है, लेकिन कुछ शरारती तत्व ने जानबूझकर लोगों को उकसा रहे थे और इस वारदात को अंजाम दिया है।
हथियार तक छीनने की कोशिश
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सादी वर्दी में थी। उनके हाथों में असलहे थे। जिसको लेकर पब्लिक डर गई। पब्लिक में चर्चा हुई कि बदमाश आ गए है और लूट-डकैती की वारदात करेंगे। विरोध करने पर जबरन राहुल को अगवा कर ले जा रहे हैं। इस पर लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने असलहे तक छीनने की कोशिश कर दी। हालांकि पुलिस वालों ने हथियार नहीं छीनने दिए। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते वहां से जान बचाकर निकल गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बोले, गफलत में कर दी घटना
सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत कहते है कि दिल्ली पुलिस ने थाने में आमद दर्ज नहीं कराई थी। लोगों ने गफलत में यह वारदात कर दी है।
सीसीटीवी से कर रहे जांच
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि इस वारदात की जानकारी इंस्पेक्टर सदर ने दी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जिन लोगों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला किया है, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेंगी। दिल्ली पुलिस कोई तहरीर देगी तो पुलिस तुरंत मुकदमा भी लिखेंगी।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें