फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : पाथवे कंपनी आज से करेगी टोल का ट्रायल, एक सप्ताह में शुल्क वसूली होगी शुरू

Thu, 02 Dec 2021 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परिवहन मंत्रालय ने सात स्थानों पर शुल्क प्लाजा के लिए मंजूरी दे दी है। गुरुवार यानी आज एनएचएआई शुल्क की दरें जारी कर देगी। सात महीनों से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों को अब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
Delhi Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात महीनों से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों को अब शुल्क देना होगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी शुल्क प्लाजा का ट्रायल गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू कर दिया गया। पाथवे कंपनी के अधिकारी सभी मशीनों को शुरू करने के बाद एक सप्ताह में शुल्क प्लाजा को शुरू कर देंगे। इस एक्सप्रेसवे पर कई नई तकनीकों का उपयोग करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


एक दिन पहले ही परिवहन मंत्रालय ने शुल्क जारी करने के लिए अधिसूचना पर मंजूरी दे दी थी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि एक-दो दिन में शुल्क की दरें जारी कर दी जाएंगी। गुरुवार को वाहनों के गुजरने पर उनके पास शून्य रुपये कटने का मैसेज भी पहुंचेगा। इस एक्सप्रेसवे पर मेरठ से सरायकाले खां तक सात स्थान बनाए गए हैं, जहां शुल्क प्लाजा की व्यवस्था की गई है।

सात स्थानों पर शुल्क प्लाजा के लिए मंजूरी

परिवहन मंत्रालय ने सात स्थानों पर शुल्क प्लाजा के लिए मंजूरी दे दी है। आज से एनएचएआई शुल्क की दरें जारी कर देगी। एक्सप्रेस वे पर सरायकाले खां, इंदिरापुरम, डूंडाहेड़ा, डासना, रसूलपुर सिकरोड, भोजपुर, काशी पर शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए किलोमीटर के अनुसार परिवहन विभाग ने अनुमति दी है। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक: लंबे बाल में छिपा व्यापारी की मौत का राज, बेड पर सड़ रही थी लाश, ये मंजर देख कांप गई लोगों की रूह 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से दिल्ली की ओर मिलेंगे छह निकासी द्वार

एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली की ओर यात्रा करने पर काशी शुल्क प्लाजा से प्रवेश करने के बाद छह निकासी द्वार मिलेंगे। पहला भोजपुर, दूसरा रसूलपुर सिकरोड, तीसरा डासना, चौथा डूंडाहेड़ा, पांचवां इंदिरापुरम, छठा सरायकाले खां होगा। अप्रैल में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की औपचारिक शुरुआत की गई थी। पाथवे कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी ने शुल्क प्लाजा पर तैयारियों को पूरा कर लिया है। फास्टैग से चलने वाली प्रक्रिया के बावजूद कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है, जिससे शुरुआत में वाहन चालकों को दिक्कतें न हों। 

अगले महीने होगा औपचारिक लोकार्पण

वहीं, शुल्क प्लाजा शुरू होने के बाद एनएचएआई की ओर से औपचारिक लोकार्पण की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ दौरा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री मेरठ को कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दे सकते हैं। इसमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास, खेल विवि का शिलान्यास आदि प्रोजेक्ट की सौगात मिलने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें