फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Meerut Expressway Inauguration: नियम तोड़ा तो ढाई सेकेंड में कटेगा चालान, आज केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

Thu, 23 Dec 2021 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल एक साथ सड़क मार्ग से वाया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से चलकर सुभारती पहुंचेंगे। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय मे एक्सप्रेसवे के दूसरे और चौथे चरण का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आपने नियम तोड़ा तो ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर सिर्फ ढाई सेकेंड में ही चालान काट देगा। अगर वाहन पर फास्टैग नहीं लगाया तो ब्लैक लिस्ट कर डिटेल एनआईसी में भेज देगा। सुभारती विश्वविद्यालय में आज केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी एक्सप्रेसवे के साथ ही इस आधुनिक सिस्टम का भी लोकार्पण करने पहुंचे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल एक साथ सड़क मार्ग से वाया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से चलकर सुभारती पहुंचे। जिला और महानगर के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों से बसों द्वारा कार्यकर्ताओं को लेकर सभा में पहुंचे। 

विज्ञापन

आईटी पार्क और ईएसआई अस्पताल की सौगात जल्द
वर्ष 2021 जाते-जाते मेरठ को कई सौगात देकर जाएगा। वेदव्यासपुरी में बने आईटी पार्क का लोकार्पण केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री 28 दिसंबर को कर सकते हैं। वहीं, मेरठ में कंकरखेड़ा में मार्शल पिच पर बनाए जाने वाले ईएसआई अस्पताल का शिलान्यास केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव 29 दिसंबर को कर सकते हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को तैयारियों को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

दो हजार करोड़ की सौगात 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लगभग दो हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। इसके लिए वह पहले मेरठ और फिर मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इन प्रोजेक्ट में एनएच-119 पर नजीबाबाद शहर के लिए 10.50 किमी लंबे फोर लेन नजीबाबाद बाईपास के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास होगा। इसकी कुल लागत 568 करोड़ है। वहीं, मेरठ-मुजफ्फरनगर एनएच-58 के अतिरिक्त कार्य, शामली में आठ किलोमीटर के रिंग रोड और पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार 15 किलोमीटर हाईवे का भी लोकार्पण/ शिलान्यास होगा।

जहां रस्ते नहीं, वहां अच्छे रिश्ते नहीं: सत्यपाल सिंह
बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा नितिन गडकरी कैबिनेट के मंत्री नहीं इनोवेशन के मसीहा है। वो देश को सिंगापुर से आगे लेकर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में बागपत में आया तो सड़कों में गड्ढे नहीं गड्ढों में सड़कें थीं। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय मार्ग का ठेका हैदराबाद कंपनी ने छोड़ दिया। मैं मुलायम सिंह, अखिलेश व शिवपाल के पास गया। मैंने कहा नो ऑब्जेक्शन पत्र दे दो, तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने पत्र तक नहीं दिया। मैं राष्ट्रीय महामार्ग देना चाहता था, गडकरी जी ने ईस्टर्न पेरिफेरल दे दिया। सबसे ज्यादा मुआवजा बागपत के किसानों को दिया, इतना नोएडा में भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा जहां होती है सुंदर सड़कें, वहां होते हैं अच्छे रिश्ते। जहां रस्ते नहीं वहां अच्छे रिश्ते नहीं। जहां सड़क नहीं, व्यापार नहीं, विकास नहीं। गडकरी जी ने सडकों का जाल बिछाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें