फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: रोटी की तलाश में दिल्ली आया था…धमाके ने छीन लिया सहारा, मेरठ के मोहसिन की दर्दनाक मौत

Tue, 11 Nov 2025 12:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में मेरठ के मोहसिन की मौत हो गई। परिवार का एकमात्र सहारा रहे मोहसिन ई-रिक्शा चलाकर रोजी-रोटी कमाता था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है और उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
दिल्ली धमाके में मोहसिन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए ब्लास्ट ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। इस हादसे में रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे कई मजदूर और कामगार इसकी चपेट में आए। इन्हीं में से एक मेरठ का मोहसिन भी था, जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था।

मोहसिन (35) पिछले दो साल पहले मेरठ से दिल्ली आया था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दिल्ली के डिलाइट क्षेत्र में रह रहा था। रोज 500 से 600 रुपये कमाकर वह अपने परिवार का खर्च पूरा कर रहा था। सोमवार को भी वह सवारियों को लेकर जा रहा था, तभी ई-रिक्शा में हुए ब्लास्ट में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: हवा चली तो ठंड बढ़ी... लेकिन जहरीली! मेरठ में AQI 277, कई इलाकों में और भी खराब

Trending Videos

दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

मोहसिन की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी। उसके परिवार में पांच भाई और बहनें हैं। उसका परिवार मेरठ में किराए के मकान में रहता है और सभी सदस्य मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। मोहसिन ही परिवार का मुख्य सहारा था, जिसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मां ने रोते बिलखते हुए बताया कि उसका नसीब ही खराब था, कई बार उसकी गाड़ी पकड़ ली गई, कई बार वह कहता था अम्मी 20 हजार रुपये दे दो! मेरा बच्चा बहुत सीधा था। अब गाड़ी भी चली गई और मेरा बच्चा भी चला गया।

दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

मोहसिन के शव को सुबह उसके पैतृक आवास पर लाया गया जहां शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनाें को कहना है कि मोहसिन की पत्नी दिल्ली में है, वह नहीं आई है। मोहसिन के शव को मेरठ में ही सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। 

बताया कि मोहसिन को गाने का शौक था, वह बहुत सीधा था। हम चाहते है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले और पीड़ितों को अर्थिक मदद मिले। मोहसिन अपने परिवार को पालने के लिए दिल्ली गया था लेकिन अब परिवार का सहारा ही छिन गया है।

विज्ञापन

Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला

मोहसिन के पिता रफीक, जो हैंडलूम फैक्टरी में मजदूर हैं, उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि परिवार की आय पहले ही सीमित थी, अब घर का सहारा खो जाने के बाद स्थिति और भी कठिन हो गई है। परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें