फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Update: हवा चली तो ठंड बढ़ी... लेकिन जहरीली! मेरठ में AQI 277, कई इलाकों में और भी खराब

Tue, 11 Nov 2025 12:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में तापमान गिरने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है, लेकिन प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक बना हुआ है। मंगलवार सुबह मेरठ का AQI 277 दर्ज किया गया, जबकि जय भीम नगर समेत कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता और भी खराब पाई गई।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में बढ़ती ठंड के बीच वायु प्रदूषण की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही। पिछले 24 घंटों में हवा की रफ्तार बढ़ने से सुबह के समय स्मॉग में हल्की कमी जरूर देखी गई, लेकिन एयर क्वालिटी इंडेक्स अभी भी ‘अस्वस्थ’ श्रेणी में बना हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे तक मेरठ का AQI 277 दर्ज किया गया। यह स्तर स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता। सबसे ज्यादा प्रदूषण जय भीम नगर में रहा, जहां AQI 310 पहुंच गया। वहीं पल्लवपुरम, दिल्ली रोड और बेगम पुल इलाके में भी हवा की गुणवत्ता सामान्य से काफी खराब दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
Trending Videos

विशेषज्ञों के अनुसार, एनसीआर में दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है। हवा की गति धीमी होते ही स्मॉग फिर से बढ़ जाएगा। प्रदूषण का यह स्तर सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अधिक नुकसानदायक है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक हवा की रफ्तार हल्की तेज रहेगी, जिससे ठंड बढ़ने के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

विज्ञापन

यह रहा प्रदूषण का हाल
बुलंदशहर- 351 
बागपत -317 
गाजियाबाद- 388 
ग्रेटर नोएडा- 401 
हापुड़- 339 
मुजफ्फरनगर -305 
नोएडा -420 
मेरठ- 277 
गंगानगर- 232 
जय भीम नगर- 310 
पल्लवपुरम- 299 
दिल्ली रोड- 288 
बेगम पुल- 297
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें