फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री मानव सेवा की सर्वोच्च जिम्मेदारी है : ब्रिगेडियर राकेश

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में दीक्षांत समारोह में  छात्रा को गोल्ड मेडल देते मुख्य अति​िथ्ज्ञ  । ....... संव
विज्ञापन
लाला लाजपत राय स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय वार्षिकोत्सव एवं दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा के निदेशक ब्रिगेडियर (प्रोफेसर) डॉ. राकेश गुप्ता ने डिग्री और पदक वितरण के दौरान कहा कि यह केवल डिग्री नहीं बल्कि मानव सेवा की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

डाॅ. राकेश गुप्ता ने कहा कि लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज प्रदेश का तीसरा सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज है। यह लाला लाजपत राय की यादों को संजोए हुए है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चिकित्सा का बड़ा सेंटर है।उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दौर बदलाव का है। कमजोर और कार्य में कम दक्षता वाले लोग इसे भयावह मानते हैं। उन्होंने कहा कि एआई चिकित्सक को हटाएगा नहीं बल्कि उनकी दक्षता को और बढ़ाएगा। वह बोले, मरीजों के प्रति हमदर्दी का रवैया और कुशल उपचार देना चिकित्सक की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक बनना खुद को समाज को समर्पित करने जैसा है। प्रधानाचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता ने डिग्री और पदक वितरण कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य डाॅ. ज्ञानेश्वर टांक ने चिकित्सक की जिम्मेदारियों और मरीज और तीमारदारों के प्रति रवैये को बारीकी से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें