बतौर शिक्षिका काम कर रहीं दीपिका शनिवार को अपने पति अनुज कुमार के साथ अमर उजाला के कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने बताया कि विनर बनने की सूचना मिली तो उन्हें एक बार तो लगा कि फेक कॉल है लेकिन जब विस्तार से बताया गया तो उन्हें यकीन हो गया कि वह सही में सोने का सिक्का जीत गई हैं।
उन्होंने बताया कि उनके गांव में भी अमर उजाला को लोग काफी पसंद करते हैं। दीपिका के मुताबिक रूपायन और महिलाओं के विकास से जुड़ी खबरें उन्हें काफी पसंद आती हैं। वहीं उनके पति को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खबरों के अलावा 'माई सिटी' काफी पसंद है। उन्होंने अखबार में स्वास्थ्य व फिटनेस से जुड़ी खबरों को बढ़ाने का सुझाव भी दिया।