चौधरी देवीलाल की स्मृति में कांवड़ लेकर पहुंचे सतवीर
- फोटो : अमर उजाला
आधी अधूरी तैयारियों के साथ शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया है। यूपी के अलग अलग शहरों से कांवड़ियों का शहर में आगमन शुरू हो चुका है। पिछले 24 घंटे में शहर से गुजरने वाले शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
जिला प्रशासन की अभी तक कांवड़ मार्गों पर बेरिकेडिंग, बिजली, स्वास्थ्य सेवा शुरू नहीं हो पाई है। पिछले दो दिनों में 250 से लेकर 300 कांवड़िये राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए हैं। वहीं दर्शकों में कांवड़ मार्ग से गुजरने वाली अनोखी कांवड़ देखने का भी उत्साह बना हुआ है।