फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिकॉय ऑपरेशन : सादे कपड़ों में निकलीं महिला पुलिसकर्मी, मनचलों ने की छींटाकशी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मनचलों के खिलाफ पुलिस ने डिकॉय ऑपरेशन चला रखा है। एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर रविवार को सीओ सौम्या अस्थाना के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी और परतापुर की महिला पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भेजा गया। सादे कपड़ों में महिलाओं पर छींटाकशी की गई तो पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भेजा गया। इनमें सीओ भी स्कूटी पर सादा कपड़ों में गई थीं।
डिकॉय ऑपरेशन के माध्यम से ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान की गई, जो महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छींटाकशी, अभद्र टिप्पणी एवं अशोभनीय व्यवहार करते हैं। पकड़े गए आरोपियों में शताब्दी नगर निवासी ऋषभ और राहुल, अच्छरौंडा मोड़ परतापुर निवासी मुकुल और इंद्रापुरम काॅलोनी परतापुर निवासी कुणाल को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें