फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व सैनिकों को घर पर ही दवाओं की डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत 70 साल से अधिक वालों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पूर्व सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों को अब दवाओं की होम डिलीवरी की जा रही है। साथ ही पूर्व सैनिकों को आयुष पद्धति से भी उपचार की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया के तहत आने वाले जिलों के पूर्व सैनिक इन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए कई कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक माह वेटरंस नोड में शौर्य संगम समारोह आयोजित होता है। इस समारोह में ईसीएचएस के निदेशक भी उपस्थित होकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करते हैं।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि ईसीएचएस योजना का लाभ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों को मिल रहा है। सरकार ने ईसीएचएस स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे को बढ़ाया है। असाध्य रोगों से जूझ रहे पूर्व सैनिक अब आयुष केंद्रों पर कैशलेस उपचार ले सकेंगे। हृदय, फेफड़े और तंत्रिका प्रत्यारोपण के लिए उपचार की सीमा भी बढ़ाई गई है।
-

आयुष उपचार और होम डिलीवरी

पूर्व सैनिकों के लिए आयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) उपचार की सुविधा पायलट परियोजना के रूप में शुरू हुई है। यह पारंपरिक चिकित्सा पद्धति असाध्य रोगों से ग्रस्त पूर्व सैनिकों के लिए लाभदायक होगी। 70 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों को दवाओं की होम डिलीवरी भारतीय डाक विभाग के अनुबंध से हो रही है। इससे वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को दवाओं की सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी मिल रही है।
विज्ञापन



इस एप की ले सकेंगे मदद
वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को पॉली क्लीनिक पर भीड़ से बचाने के लिए ईसीएचएस बेनीफिसरीज एप शुरू किया गया है। इस एप के माध्यम से वे पॉली क्लीनिक जाने से पहले ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इससे उन्हें असुविधा से बचने में मदद मिलती है। वरिष्ठ पूर्व सैनिक सीधे रेफरल अस्पताल जाकर भी अपना इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें