फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेल रहे युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट खेल रहे युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

दौराला। दौराला कस्बे में सोमवार शाम क्रिकेट खेल रहे एक युवक पर कस्बे के ही एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें क्रिकेट खेल रहा युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस को सूचना दी।
दौराला कस्बा निवासी सुल्तान ने बताया कि सोमवार शाम उसका बेटा सारिक दोस्तों के साथ कस्बा स्थित एक मैदान पर क्रिकेट खेल रहा था। आरोप है कि कस्बे का एक युवक मैदान में आया और उसने दबंगई दिखाते हुए सारिक के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर युवक ने बैट छीनकर सारिक के साथ जमकर मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकला। परिजनों ने सारिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घेर में बंधे दो पशु चोरी
सरधना। बहादरपुर गांव में रविवार रात चोरों ने घेर में बंधे दो पशुओं को चोरी कर लिया। गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र देवी सिंह ने बताया कि चोर घेर में बंधे पशुओं को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में पशु चोरी की तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें