फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जंगेठी में युवक पर बलकटी से जानलेवा हमला

Mon, 05 Jun 2023 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। जंगेठी गांव में हमलावरों ने एक युवक पर बलकटी से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से युवक लहूलुहान हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार घायल को लेकर थाने पहुंचा और नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव निवासी दयाचंद ने रविवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि रविवार देर शाम उनका बेटा रामेश्वर चौपले से सब्जी लेकर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और एक आरोपी ने बलकटी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने युवक को सड़क किनारे लहूलुहान पड़े देखा। सूचना पर परिजन व अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े। परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। घायल युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें