मेरठ में पीएल शर्मा जिला अस्पताल में पुरुष टॉयलेट के अंदर एक नवजात का शव पड़ा मिला। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर थाना दिल्ली गेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
बताया गया कि इमरजेंसी के पुरुष शौचालय में ब्लडस्पोर्ट मिलने से लोगों ने डॉक्टर को सूचना दी। जिसके बाद डॉक्टर और पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो नवजात का शव पुरुष टॉयलेट के अंदर पड़ा हुआ था। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई कि यह बच्चा किसका है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: जिगर के टुकड़े की तलाश, आखिर कब मिलेगा सूर्यांश, परिजनों का कलेजा चीर रही अनहोनी की आशंका
वहीं पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक लड़की पुरुष टॉयलेट में जाती हुई दिख रही है। कुछ दे बाद वह बाहर आ जाती है। माना जा रहा है कि लड़की ने वहां डिलीवरी की और उसके बाद वहां से चली गई। ऐसा लग रहा है कि बच्चा जीवित रहा होगा, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी ब्लड के सैंपल लिए हैं और भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
अब पुलिस का कहना है कि जिला अस्पताल में मिला बच्चा नवजात ही है। 7-8 माह की प्री मैच्योर डिलीवरी है।
थाने में रचाई शादी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर पुलिस के सामने एक दूसरे को पहनाई वरमाला