फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: औघड़नाथ मंदिर के बाहर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के औघड़नाथ मंदिर के बाहर बुधवार सुबह बिजेंद्र वर्मा (60) का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने बिजेंद्र के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को जानकारी हुई की औघड़नाथ मंदिर के बाहर एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर राहगीरों व आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और मृतक के परिजनों से संपर्क किया। बिजेंद्र की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से अकेले ही औघड़नाथ मंदिर के पास ही रह रहे थे। सीओ का कहना है कि पुलिस ने परिजनों से कानूनी कार्रवाई के लिए कहा, लेकिन परिजन बिना कानूनी कार्रवाई करे शव ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें