मेरठ। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद का निर्वाचन बुधवार को शिक्षक भवन जूनियर हाईस्कूल केसरगंज में संपन्न हुआ। इसमें विजेंद्र सिंह रुहासा की अध्यक्षता व जनेश्वर प्रसाद (प्रदेश कोषाध्यक्ष) की अध्यक्षता में निर्वाचन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर श्याम सिंह नागर और मंत्री आनंद स्वरूप गोयल लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। कुल 47 मतदाताओं ने सर्वसम्मति से मतदान किया।