मेरठ। पूठा स्थित एसडीके क्रिकेट मैदान में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीसीसी और अब्दुल्लापुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी की टीम ने 68 रन से मैच जीता।
डीसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। इसमें गुरुदत्त ने सबसे अधिक 57 रन की पारी खेली। अब्दुल्लापुर के गेंदबाज गुलजार सैफी ने तीन विकेट लिए। अब्दुल्लापुर की टीम 157 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सरमान ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अमित ने तीन विकेट लिए। सोनू, नरेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। गुरुदत्त को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर एडवोकेट दीपक, कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।