संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मोहकमपुर स्थित वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को डीसीसी क्रिकेट एकेडमी और डॉ. जाकिर हुसैन इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पांच विकेेट से जीती।
डॉ. जाकिर हुसैन इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवर में 7 विकेट पर 233 रन बनाए। आशिफ अंसारी ने 58 और इमरान खान ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में डीसीसी के गेंदबाज रिंकू पाल ने चार विकेट लिए।डीसीसी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 234 रन मैच जीता। डीसीसी के बल्लेबाज शशांक दीप ने 59 गेंदों 127 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। अक्षय राजपूत ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. जाकिर हुसैन इलेवन की टीम से वासी सोम ने चार विकेट लिए। शशांक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर दिनेश कुमार, दीपक शेरावाल, अतिशय शेरावाल, टीम कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।