डीसी सी क्रिकेट क्लब की जीत के बाद शतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी को किया गया सम्मानित
डीपीएस क्रिकेट एकेडमी में हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया मैच
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। डीपीएस क्रिकेट एकेडमी में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीसीसी और ईगल क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें डीसीसी की टीम ने 26 रन से मैच जीता।
डीसीसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 260 रन की पारी खेली। इसमें कुटकुट ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। पीयूष ने 71 रन का योगदान दिया। ईगल क्लब की ओर से गेंदबाजी में शुभम ने दो, ठाकुर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल क्लब की टीम 234 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रोहित ने भी 114 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में डीसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से अमित चंद्रा ने 4, अमन ने 3 विकेट लिए। कुटकुट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच प्रभास राजू, आयोजक दिनेश कुमार, दीपक शेरवाल आदि मौजूद रहे।