रेलवे की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी रोडवेज बस अड्डे पर ठिठुरते नजर आए। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद दिन का तापमान गिर गया। सोमवार को दिनभर शीतलहर चलने से धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आज से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होने वाली है। रविवार देर रात महानगर में तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया। सोमवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को सुबह से ही धूप निकली और मौसम साफ रहा। परंतु धूप में भी लोगों को शीतलहर चलने से राहत नहीं मिल सकी।
यह भी पढ़ें: शहादत को नमन: बहुत वादे निभाने थे... अधूरा रह गया सबकुछ, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आज से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। घना कोहरा छाए रहने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 07.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 58 व न्यूनतम आर्द्रता 18 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा छह से आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: पश्मिची यूपी में रात को हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह छाया घना कोहरा, धूप से भी राहत नहीं
तेज हवा से एक्यूआई में गिरावट दर्ज
बूंदाबांदी से महानगर समेत एनसीआर क्षेत्र में बढ़ रहे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में गिरावट दर्ज की गई है। तेज हवा के चलने से एक्यूआई गिरकर 300 से नीचे आ गया। दिसंबर के अंत में एक्यूआई स्तर बढ़ने लगा था। जिस कारण हवा फिर से दूषित होने लगी थी। हवा दूषित होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। अब मेरठ का एक्यूआई 226 पर पहुंच गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/