फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एसपी ऑफिस के बाहर भिड़े हेड कांस्टेबल और पत्नी, प्रेम विवाह से फैमिली में ड्रामा, जानें क्या है माजरा

Tue, 05 Apr 2022 04:46 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

हेड कांस्टेबल के परिवार का विवाद एसपी क्राइम ऑफिस पहुंचा तो पति-पत्नी ही आपस में भिड़ गए। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग-अलग कर मामले को शांत कराया। जानिए आखिर दोनों के बीच क्या विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के निवासी हेड कांस्टेबल बुलंदशहर के गुलावठी में तैनात हैं। हेड कांस्टेबल परिवार के साथ टीपीनगर के रोहटा रोड पर रहते हैं। पिता के इनकार के बावजूद बेटी ने प्रेम विवाह किया। कांस्टेबल की पत्नी ने प्रेम विवाह में बेटी का सहयोग दिया, जिसके चलते हेड कांस्टेबल परिवार से खफा हो गए। विवाह के कारण हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी में विवाद हो गया और परिवार को घर खर्च देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल परिवार से इतना नाराज हो गए की परिवार को घर खर्च देने तक से भी इनकार कर दिया। जिसके चलते बच्चों को पढ़ाई में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। पत्नी का कहना है कि खर्च नहीं मिलने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने एसपी क्राइम से की शिकायत
पत्नी का कहना है कि उसे खर्च नहीं मिलने की वजह से बच्चों की पढ़ाई कराने में परेशानी हो रही है। सोमवार को अपने बच्चों को साथ लेकर हेड कांस्टेबल की पत्नी एसपी क्राइम के सामने पेश हो गई और अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग करने लगी। उस समय कांस्टेबल भी वहीं मौजूद थे।

एसपी क्राइम ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनकर परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी को मामले के निस्तारण के आदेश दिए और मामले को घर में ही सुलझाने का परामर्श दिया। एसपी क्राइम ऑफिस से निकलने के बाद कांस्टेबल और उनकी पत्नी आपस में भिड़ गए। मामला गहमा-गहमी में गुजरा। ऑफिस में काम कर रहे लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया और दोनों को शांत कराया। 

यह भी पढ़ें: मौसम के तल्ख तेवर: पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन दिखेगा लू का असर, 40 के पार पहुंचेगा पारा, अलर्ट जारी

हेड कांस्टेबल ने पत्नी को परिवार को खर्च उठाने के लिए रकम देने से इनकार कर दिया। हाल में हेड कांस्टेबल अपनी सैलरी से पिता के साथ मिलकर गांव में खेती की जमीन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें