फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दमखम, विजेता टीमों ने अगले दौर में बनाई जगह

विज्ञापन
सरधना।  द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रही चार दिवसीय सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर-19 प्रतियोगिता क
विज्ञापन
सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रही चार दिवसीय सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर-19 प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों और जिलों से पहुंची टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल गाजियाबाद को 32-21 से हराकर 11 अंकों से जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। एसएमटी पब्लिक स्कूल आगरा और एमडी इंटरनेशनल स्कूल बागपत के बीच मुकाबले में एसएमटी पब्लिक स्कूल को वॉकओवर मिला। एक अन्य मुकाबले में ब्रह्मगुप्त ज्योति पब्लिक स्कूल शामली ने एसजी वर्ल्ड स्कूल सरधना को 33-5 के बड़े अंतर से हराया। शामली की टीम ने 28 अंकों से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में बीआर इंटरनेशनल स्कूल मेरठ और रेडिएंट एकेडमी नोएडा के बीच मुकाबला हुआ। बीआर इंटरनेशनल स्कूल ने 27-20 के अंतर से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-19 वर्ग में ब्रह्मा देवी स्कूल हापुड़ ने सर्वोदय पब्लिक स्कूल बागपत को 37-9 से हराकर 28 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में एएसएसआईएस कॉन्वेंट स्कूल नोएडा ने डिवाइन पब्लिक स्कूल हतेवा, गौतमबुद्धनगर को 33-31 से हराया। नोएडा की टीम ने दो अंकों से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल कंकरखेड़ा मेरठ ने सेंट थॉमस स्कूल लोनी गाजियाबाद को 34-4 से हराया। कृष्णा पब्लिक स्कूल ने 30 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें