अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए गए। मुख्य अतिथि ट्रेनर नीलम मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें जूड़े एवं कराटे की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। इससे छात्राएं एवं महिलाएं अप्रिय घटनाओं के दौरान स्वयं की सुरक्षा कर सकेंगी। शिक्षिका कल्पना ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अमर उजाला का अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम बहुत उपयोगी है। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्हें सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर एवं कानून आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। कॉलेजों में छात्राओं को जूड़े एवं कराटे की ट्रेनिंग दी जाती है।
नीलम मिश्रा ने छात्राओं को जूडो एवं कराटे की ट्रेनिंग दी। छात्राओं ने ट्रेनिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि छात्राएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। वे बस साहस के साथ आगे बढ़ें और मुश्किलें स्वयं दूर हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में मिले 222 नए मरीज, एक महिला की मौत
नीरा फाउंडेशन की सदस्य काजल ने कहा कि जूड़े-कराटे आत्मरक्षा का अच्छा माध्यम है। इसके अभ्यास से अपने आप को स्वस्थ बनाया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. रजनी, सुधा, सुनीता, निधि, ममता, सविता, उमा, अरुण मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/