युवती को परिजन अभी तक नाबालिग ही बताते आ रहे थे, लेकिन निकाहनामा के साथ भेजे गए दस्तावेजों की फोटो प्रति युवती के बालिग होने का दावा कर रही थी। निकाहनामा के साथ एक प्रार्थना पत्र भी लगा था। इसमें उसने माता पिता से खुद और पति की जान को खतरा बताया और सुरक्षा की गुहार की।
मेरठ कचहरी में ही निकाहनामा रजिस्टर्ड करवाया
पिछले चार दिन से परिजन बेटी की सकुशल बरामदगी के प्रयास कर रहे थे। बेटी के निकाह का सच जब उन तक पहुंचा तो वह सदमे में आ गए। थाना पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया और रजिस्टर्ड डाक को उनके सामने रख दिया। खास बात यह थी कि युवती ने मेरठ कचहरी में ही निकाहनामा रजिस्टर्ड कराया और किसी को भनक तक नहीं लगी।
युवती बालिग है और उसके द्वारा निकाह करने की जानकारी मिली है। अगर वह पुलिस के पास आती है तो कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सूरज राय, एएसपी कैंट