बहसूमा (मेरठ)। गौतमनगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी अनु की शनिवार को मौत हो गई। सीओ मवाना संजय जायसवाल ने बताया कि रामराज स्थित मोहल्ला गौतम नगर निवासी विपिन ई रिक्शा चलाता है। उसका एक पुत्र मुंबई व दूसरा रामराज में ही सैलून का काम करता है।
शनिवार शाम को वह लौटे तो पुत्री बेहोश अवस्था में थी। गंभीर हालत में उसे परिजनों ने मेरठ में चिकित्सक को दिखाया, जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी ने पिता के डांटने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। परिजन ने इस मामले में कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।