मृतक अंकित गुर्जर का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) मवाना। (मवाना)
मवाना। गंगानगर के मीनाक्षीपुरम निवासी दिव्यांग ई-रिक्शा चालक अंकित उर्फ आदि गुर्जर (27) की बृहस्पतिवार रात जन्मदिन पार्टी में पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव मवाना खुर्द पुलिस चौकी से कुछ दूर हाईवे किनारे फेंक दिया। अंकित गंगानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। भाई अंकुर ने शिवम पंडित निवासी परतापुर, रोहन जाट निवासी रजपुरा, सूरज निवासी परतापुर व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ मवाना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मवाना खुर्द पुलिस चौकी चौकी से कुछ दूर पर हाईवे के किनारे शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे युवक का शव पड़ा मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। शाम के समय गंगानगर के मीनाक्षीपुरम गली नंबर-4 निवासी अंकित के पिता कमल सिंह, भाई अंकुर आदि परिजन मवाना थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंकित बृहस्पतिवार सुबह से लापता है। परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान की। अंकित ई-रिक्शा चलाता था और बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
टीजर - 1
डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा तो बेटी के जन्मदिन पर पिता को पीटकर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मोहल्ला मछेरान में शुक्रवार रात 11 बजे बेटी का जन्मदिन मना रहे अब्दुल करीम (45) की पड़ोसियों ने लोहे की रॉड और कुर्सियों से हमला कर हत्या कर दी। डीजे आवाज कम करने की कहने पर हुए विवाद में अरोपियों ने वारदात की। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शाहिद, गैंगस्टर अय्यूब और आबिद को गिरफ्तार कर लिया है।