दारुल उलूम देवबंद ने न्यूज चैनलों की बहस में दारुल उलूम का नाम इस्तेमाल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। दारुल उलूम ने कहा कि यदि चैनल या उनके रिपोर्टर ऐसा करना बंद नहीं करते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दारुल उलूम के मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने कहा कि आजकल न्यूज चैनल वाले अपने शो में आने वाले किसी भी मौलवी को दारुल उलूम देवबंद का बताकर पेश करते हैं। हालांकि दारुल उलूम देवबंद का कभी भी कोई उलमा टीवी शो पर नहीं जाता है।
यह भी पढ़ें: देवबंद: मौलाना अरशद मदनी बोले- कोरोना महामारी के चलते जमीयत नहीं लेगी चंदा
उन्होंने ऐसे टीवी चैनल और उनके रिपोर्टरों को चेताते हुए कहा कि अगर आइंदा कभी किसी चैनल ने किसी मौलवी का नाम दारुल उलूम से जोड़ा या उस खबर में दारुल उलूम के विजुअल दिखाए तो ऐसे चैनल और उनके रिपोर्टरों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/