मामले की जानकारी देता पीड़ित किसान
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का फायदा उठाकर हरियाणा के किसान चोरी से यूपी के किसान के 30 बीघा गेहूं काटकर ले गए। पीड़ित किसान ने 12 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
सहारनपुर जनपद में गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी सुशील कुमार ने दी तहरीर में बताया कि हरियाणा से सटी यूपी की सीमा में उसके बाबा माम चंद के नाम 30 बीघा जमीन दर्ज है। इस पर उसने वर्तमान में गेहूं की फसल बो रखी थी। बुधवार की देर शाम गांव के एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके खेत में कंबाइन मशीन से हरियाणा के किसान गेहूं की कटाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: किसानों को हुए नुकसान पर राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, 1.5 लाख करोड़ के पैकेज की मांग
सूचना मिलते ही वह पुलिस को लेकर तुरंत खेत पर पहुंचा, लेकिन तब तक हरियाणा के किसान करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के 80 कुंतल गेहूं काटकर जा चुके थे। पीड़ित किसान ने जिला करनाल अंतर्गत गांव शेरगढ़ टापू निवासी 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
उधर, कोतवाल भगवत सिंह ने कहा किसान की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/