अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने कहा कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को कंकरखेड़ा बंद और गुरुवार को मेरठ बंद रहेगा। इस दौरान एसपी सिटी रणविजय सिंह और एएसपी कैंट सतपाल सिंह भी वहां मौजूद थे। बाद में व्यापारियों ने कहा कि वह मंगलवार का बंद एसएसपी कहने पर टाल रहे हैं। लेकिन दो दिन में यदि इंसाफ नहीं मिला तो गुरुवार को मेरठ बंद रहेगा। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। इस दौरान नीरज मित्तल, दलजीत सिंह, कमल ठाकुर, आशू रस्तोगी, गौरव शर्मा, विजय आनंद, अमन गुप्ता, मनीष शर्मा, संदीप गोयल, विपुल सिंघल, सतीश चंद जैन, गणेश अग्रवाल मौजूद रहे।
किसी कानून में नहीं कि महिला को बंधक बनाओ
एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि किसी भी कानून में नहीं है कि महिला को बंधक बना लिए जाए। यदि महिला या दरोगा की गलती थी तो पुलिस को फोन कर बुलाया जाना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करती। दरोगा को इस तरह पीटना कानून का मजाक है। जो भी तहरीर दरोगा और महिला ने दी है उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/