मेरठ। फेमिनिन फ्यूजन क्लब ने मंगलवार को मुरली महोत्सव मनाया। राधा-कृष्ण के गानों पर क्लब सदस्यों ने सुंदर प्रस्तुति दी। सभी ने मिलकर तंबोला खेला। क्लब कमेटी में प्राची, मोनिका, नेहा, स्वाति, लवीना और शैली शामिल रहीं। कार्यक्रम में सलोनी, शीतल, सना और दीपा आदि मौजूद रहे।
डिजिटल अकाउंटिंग के आधुनिक उपकरणों पर दिया लाइव डेमो
मेरठ। टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (बंगलुरु) और मित्तल ऑनलाइन सर्विस (मेरठ) में टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटंस ने मंगलवार को गढ़ रोड के एक होटल पर आयोजित की। शुभारंभ चेयरमैन अंकित सिंघल और सीजीएसटी आयुक्त सचिन ने किया।
सचिन जैन ने टैली प्राइम के उन्नत फीचर्स जैसे जीएसटी रिटर्न फाइलिंग, ऑटोमैटिक बैंक रिकंसिलिएशन और डिजिटल अकाउंटिंग के आधुनिक उपकरणों पर लाइव डेमो किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय टैक्स और अकाउंटिंग विशेषज्ञों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
150 से अधिक टैक्स, जीएसटी और अकाउंटिंग विशेषज्ञ, प्रोफेशनल्स और गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम में टैली सॉल्यूशंस के नॉर्थ जोनल हेड बाला, अजीत सिंह, अनिल,मंदाकिनी कौल, वर्षा मित्तल, पवन मित्तल, अनिल, शिवम शर्मा, यश आदि मौजूद रहे।