इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से सतपाल, उसकी पत्नी रमेशो, रवि व अमित और दूसरे पक्ष से शिवकुमार व रामभूज सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से रवि, अमित, शिवकुमार व रामभूल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों से 15 लोग शिवकुमार, लोकेश, श्रवण, राजू, रामभूल, गुल्लू, राहुल, कपिल, देवेंद्र, सतपाल, अमित, रवि, सुमित, अजीत, राहुल के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
खतौली इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि रास्ते में वैन खड़ी करने के विवाद में दोनों दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस पर भी हमला किया गया। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चार आरोपियों को जेल भेज दिया है, बाकी की तलाश की जा रही है। गांव में फिलहाल शांति है, फिर भी एहतियातत पुलिस तैनात की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/